Breaking

आखिरकार प्रियंका और निक ने की सगाई, मुंबई में प्रियंका के घर हुई रोका सेरेमनी

आखिरकार प्रियंका और निक ने की सगाई, मुंबई में प्रियंका के घर हुई रोका सेरेमनी


डिजिटल डेस्क, मुबंई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास ने शनिवार को मुंबई में रोका सेरेमनी में सगाई की। अपने से 11 साल छोटे निक से डेटिंग और फिर शादी की खबरों को लेकर प्रियंका लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें एंगेजमेंट रिंग कैरी करते भी देखा गया था। अब रोका की तस्वीरें सामने आने के बाद निक और प्रियंका के रिश्ते पर मुहर लग गई है। लंबे समय से मुंबई से दूरी बनाकर प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ही फोकस कर रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा के घर में सगाई को लेकर सुबह से ही तैयारियां हो रही थीं।  प्रियंका और निक को शुक्रवार की रात को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में डिनर करते हुए देखा गया। 25 साल के निक जोनास अपने पैरेंट्स डेनिस और केविन जोनास सीनियर के साथ गुरुवार की रात को ही मुंबई पहुंचे।
खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने पिछले महीने अपने बर्थडे पर निक जोनास से सगाई कर ली थी। उस वक्त निक ने टिफनी से डायमंड रिंग उन्हें भेंट किया था। प्रियंका और निक की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.