कैंसर से जूझ रहे इरफान, छठी बार होगी कीमो थैरेपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेता इरफान खान कई दिनों से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज लंदन में चल रहा है। उनके फैन्स भी उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान रहते हैं। इसलिए इरफान अपनी सेहत से जुड़ी खबर देते रहते हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि इरफान खान की अब तक 5 कीमो हो चुकी हैं और थोड़े ही दिनों में उनकी छठवीं कीमो होनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इरफान खान का छठवीं बार कीमो होने के बाद उनके पेट का स्कैन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पांच बार कीमो होने के बाद इरफान काफी कमजोर हो गए हैं और जिसके चलते उन्हें करीब 10 से 15 दिन अस्पताल में भर्ती भी रहना पड़ा।
इरफान अपनी इस बीमारी से आधी जंग जीत चुके हैं। अब 2 से तीन दिन के बाद उनकी छठवी कीमो थेरेपी होगी। इससे पहले उनकी पांचवी कीमो थैरेपी हुई थी। जिसके बाद उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई थी। जिसकी वजह से उन्हें 10-15 दिन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कीमो के बाद मरीज में उल्टी, बाल झड़ना और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं ।
कुछ समय पहले ही इरफान ने एक इंटरव्यू भी दिया था। जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। इस इंटरव्यू में इरफान ने ये भी बताया कि बार बार बीमारी के सवाल पर वो इतने इरिटेट हो जाते हैं कि अब उन्हें लगता है कि वो गले में एक बोर्ड टांग कर घूमने लगें। उसमें लिख दें कि हां मैं कुछ महीने या सालों में मरने वाला हूं। अपने इलाज के बारे में उन्होंने बताया था, कि ''कीमो का चौथा साइकिल हो चुका है और अभी 6 बार होना है। उसके बाद स्कैन होगा। तीसरे साइकिल के बाद स्कैन पॉजिटिव था। अभी 6 साइकिल के बाद स्कैन से पता चलेगा कि क्या होने वाला है।
खबरों की मानें तो अब इरफान पूरी तरह से ठीक होकर जल्द ही भारत लौटेंगे। बॉलीवुड में सबकी दुआएं इरफान खान के साथ हैं। इरफान को 5 महीने पहले पता चला था कि उनको ये बीमारी है। इसके बाद वो अपना इलाज करवाने लंदन चले गए थे। इस दौरान समय-समय पर चिट्ठी लिखकर इरफान ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी भी दी।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: