फ्रांस-क्रोएशिया के मैच को लेकर हरभजन ने राजनैतिक दलों को बनाया निशाना

NEWS HIGHLIGHTS
- फ्रांस - क्रोएशिया के मैच पर हरभजन सिंह ने किया ट्वीट
- ट्वीट से बिना नाम लिए राजनीतिक दलों पर साधा निशाना
- ट्वीट में सोच बदलो देश बदलेगा का दिया संदेश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस-क्रोएशिया के मैच को लेकर भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने फीफा विश्वकप के बहाने राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। हरभजन सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘’लगभग 50 लाख की आबादी वाला छोटा सा देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं। सोच बदलो देश बदलेगा.’ जाहिर बात है कि हरभजन ने देश में हिन्दू-मुस्लिम को लेकर की जा रही राजनीति को लेकर राजनीतिक पर्टियों पर निशाना साधा है।
कल खेले गए फाइनल में क्रोएशिया को फ्रांस के हाथों हार मिली, लेकिन क्रोएशिया के कड़े संघर्ष की कहनी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। जिसको लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि भारतीय राजनीतिक दलों को क्रोएशिया से ल लपनवल न कुछ सीखना चाहिए। ये देश कितना छोटा है इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है कि सिर्फ दिल्ली में क्रोएशिया जैसे चार देश बन सकते हैं। सूरत की जनसंख्या भी क्रोएशिया से ज्यादा है। ये देश भारत के लिए प्रेरणा भी है और सवाल भी कि जब क्रोएशिया ऐसा कर सकता है तो भारत क्यों नहीं, लेकिन हमारे देश में हिन्दू-मुस्लिम का खेल खेलने से फुर्सत नहीं है।
पीएम मोदी ने फ्रांस के साथ क्रोएशिया को भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ-साथ क्रोएशिया को भी बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा है, ‘’एक बेहतरीन मैच! फ्रांस को फीफा वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। पूरे टूर्नामेंट खासकर फाइनल में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। मैं साथ ही क्रोएशिया की टीम को उनके उत्साह से भरे खेल के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है.’’

किसने जीता कप किसने दिल
बता दें कि फ्रांस फुटबॉल का नया चैम्पियन बन गया है। 20 साल बाद फ्रांस ने वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब फिर एक बार अपने नाम किया है। रूस में खेले गए फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी है। साल 1998 के बाद दूसरी बार फ्रांस वर्ल्ड चैम्पियन बना और क्रोएशिया वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर रह गया। इस विश्वकप में क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। महज 50 लाख की जनसंख्या वाले इस देश ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी अलग पहचान बनाई। कप्तान लुका मोड्रिच इस विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुने गए। फाइनल में फ्रांस के हाथों मिली 4-2 की हार से क्रोएशिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया, लेकिन इस टीम ने हार कर भी करोड़ों फैंस का दिल जरूर जीत लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: