Breaking

ट्विटर का सफाई अभियान: मोदी के 3 लाख तो ट्रंप के 1 लाख फॉलोअर्स गायब

ट्विटर का सफाई अभियान: मोदी के 3 लाख तो ट्रंप के 1 लाख फॉलोअर्स गायब

NEWS HIGHLIGHTS


  •  कई दिग्गज नेताओं को उठाना पड़ा ट्विटर के सफाई अभियान का खामियाजा
  •  अब तक सात करोड़ फेक अकाउंट बंद कर चुका है ट्विटर
  •  राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज के फॉलोअर्स भी घटे


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विटर के फेक अकाउंट बंद करने का असर दुनियाभर के नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या पर भी पड़ा है। ट्विटर के सफाई अभियान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन लाख फॉलोअर्स कम हो गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ा और उनके एक लाख फॉलोअर्स भी कम हो गए हैं। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने फर्जी अकाउंट बंद करने का अभियान चलाया है, जिसमें अब तक सात करोड़ फर्जी अकाउंट बंद किए गए हैं।

Image result for modi twitter fake account

ट्विटर की इस कार्रवाई से राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज के फॉलोअर्स की संख्या में भी कमी आई है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 करोड़ 34 लाख फॉलोअर्स थे। ट्विटर के फेक अकाउंट बंद करने के बाद अब उनके 4 करोड़ 31 लाख फॉलोअर्स ही बचे हैं।
  
Image result for modi twitter fake account

केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर्स गायब
इसका खामियाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उठाना पड़ा है। केजरीवाल के 92 हजार फॉलोअर्स ट्विटर से गायब हो गए हैं। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के करीब 74 हजार और राहुल गांधी के 20 हजार फॉलोअर्स कम हुए हैं। पहले राहुल गांधी के 72 लाख 40 हजार फॉलोअर्स थे, जो अब घटकर 72 लाख 20 हजार हो गए हैं।
 
Image result for kejriwal twitter fake account

सबसे ज्यादा ओबामा के फॉलोअर घटे
इसका असर सिर्फ भारतीय नेताओं पर ही नहीं पड़ा है। ट्विटर के सफाई अभियान का सबसे बड़ा खामियाजा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को उठाना पड़ा है। पहले ओबामा के 10.4 करोड़ फॉलोअर थे, जिसमें से चार लाख कम हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5.34 करोड़ फॉलोअर्स में से एक लाख गायब हो गए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने अपने प्लेटफार्म को साफ-सुथरा बनाने के लिए यह कदम उठाया है। कंपनी के अनुसार उसके इस कदम से छह प्रतिशत अकाउंट प्रभावित हो सकते हैं।
 
Image result for obama twitter fake account

33.6 करोड़ लोग करते हैं लॉग इन
ट्विटर पर हर महीने 33.6 करोड़ लोग लॉग इन करते हैं, इसमें कई प्रोफाइल महीने में एक बार भी सक्रिय नहीं थे। कंपनी ने बताया कि कई लोकप्रिय अकाउंट में अगले एक हफ्ते में फॉलोअर्स की संख्या में और कमी आ सकती है। स्पेम, ट्रोलिंग और अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों के कारण ट्विटर को यह कदम उठाना पड़ा है।

Related image



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.