Breaking

RSS विचारक राकेश सिन्हा से लेकर सोनल मानसिंह तक राज्यसभा के लिए नॉमिनेट

RSS विचारक राकेश सिन्हा से लेकर सोनल मानसिंह तक राज्यसभा के लिए नॉमिनेट

NEWS HIGHLIGHTS


  •  राज्यसभा सदस्यों की लिए चार नामों का ऐलान
  •  राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्रा और रामशकल जाएंगे राज्यसभा
  •  केन्द्र सरकार की सिफारिश के बाद राष्टपति ने किया मनोनित


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज राज्यसभा के चार सदस्यों के नाम का ऐलान किया। जिनमें राकेश सिन्हा, रघुनाथ महापात्रा, रामशकल और सोनल मानसिंह का शामिल है। केन्द्र सरकार की सिफारिश पर इन सदस्यों को राष्ट्रपति ने मनोनित किया है। चार सदस्यों में राकेश सिन्हा बिहार के बेगूसराय के रहने वाले है दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, इसके साथ ही सिन्हा आरएसएस के प्रचारक है और टीवी चैनल में बीजेपी का पक्ष रखते हैं। इसके साथ ही कला संस्कृति के दो दिग्गजों के नाम भी शामिल किए गए हैं जिनमें, विख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह का शामिल है। इसके अलावा चौथे सदस्य के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रामशकल का नाम शामिल किया है। रामशकल दलित समुदाय के लिए काम करते हैं।



The President of India has made the following four nominations to the Rajya Sabha: Farmer Leader Ram Shakal,Author and Columnist Rakesh Sinha,Sculptor Raghunath Mohapatra and Classical Dancer Sonal Mansingh

Image result for RAKESH SINHA
(राकेश सिन्हा)
 
Image result for SONAL MANSINGH
(सोनल मानसिंह)
 
Image result for रघुनाथ महापात्रा
(रघुनाथ महापात्रा)

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, फिल्म एक्ट्रेस रेखा, अनु आगा और के पारासन का कार्यकाल समाप्त होने से राज्‍यसभा की चार सीटें खाली हो गई थीं। राज्‍यसभा के मानसून सत्र से पहले राज्‍यसभा से खाली हुईं चार सीटों के लिए खेल, कला और सामाजिक वर्ग से कई नामों की चर्चा तेज हो गई थी। इसमें क्रिकेटर कपिल देव, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार से चंद्र कुमार बोस आदी के नामों की चर्चा हो रही थी, लेकिन दलित और किसान नेता राम शकल, संघ विचारक और स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ । कोई भी सदस्य मनोनित होने के बाद राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यदि ये चारों सदस्य बीजेपी को ज्वाइन करते है तो राज्यसभा में बीजेपी की चार सीटें बढ़ेंगी। जिससे बीजेपी को फायदा होगा। अभी बीजेपी के पास 69 सांसद ही हैं और सरकार भी अल्पमत में है। चारों के बीजेपी ज्वाइन करने से पार्टी का फायदा होगा। 



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.