Breaking

जॉनसन बेबी पाउडर से हुआ बच्चेदानी का कैंसर, 321 अरब का जुर्माना

जॉनसन बेबी पाउडर से हुआ बच्चेदानी का कैंसर, 321 अरब का जुर्माना

NEWS HIGHLIGHTS


  •  जॉनसन बेबी पाउडर से हो रहा कैंसर।
  •  अमेरिका में 22 महिलाओं ने की बच्चेदानी का कैंसर होने की शिकायत।
  •  कोर्ट ने जॉनसन ऐंड जॉनसन पर लगाया 321 अरब रुपये का जुर्माना।


डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर से महिलाओं में गंभीर बीमारी होने की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य से खिलवाड़ के लिए कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना भी लगाया गया है। अमेरिका के मिजोरी स्टेट की एक कोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर लगभग 321 अरब रुपये ( 4.69 बिलियन डॉलर ) का जुर्माना लगाया है। 22 महिलाओं ने दावा किया था कि कंपनी के टेलकम पाउडर के इस्तेमाल के कारण उन्हें बच्चेदानी का कैंसर हो गया। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह जुर्माना लगाया।  


मिजोरी कोर्ट की जूरी ने 8 घंटे तक चली सुनवाई के बाद कंपनी पर जुर्माना लगाया है। अमेरिकी महिलाओं में ओवेरियन (गर्भाशय) कैंसर को लेकर मिजोरी प्रांत की सेंट लुइस सर्किट कोर्ट ने कंपनी को 22 पीड़ित महिलाओं को 4.69 अरब डॉलर (321 अरब रुपये) का मुआवजा देने का आदेश दिया है। जो फर्मास्युटिकल कंपनी पाउडर के लिए कंपनी को प्रोडक्ट बेचती है, उसमें कुछ ऐसे तत्वों की मौजूदगी पहले भी दर्ज की गई थी, जिससे लंग कैंसर हो सकता है। फिलहाल पाउडर के इस्तेमाल से बच्चेदानी का कैंसर होने को लेकर काफी विवाद चल रहा है। 


जॉनसन एंड जॉनसन ने कोर्ट के फैसले को निराशाजनक बताया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, हमारे उत्पाद में ऐसी चीजों का इस्तेमाल नहीं होता है जिससे बच्चेदानी का कैंसर हो। अब हम इस अपील के खिलाफ दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 


कंपनी का कहना है कि, आमतौर पर महिलाएं उसी टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करती हैं जो बच्चों के लिए होते हैं। वहीं अपीलकर्ता महिला के वकील ने बताया, वो नहाने के बाद इस पाउडर का प्रयोग करती थीं जिसके बाद उन्हें ओवेरियन कैंसर की शिकायत हुई। अपीलकर्ता के वकील ने कहा कोर्ट फैसले के बाद कंपनी की टीम मेडिकल बोर्ड के सामने शायद अब बेहतर उत्पाद पेश करे। गौरतलब है कि इस समय जॉनसन ऐंड जॉनसन पर इसी तरह के करीब 9 हजार मामले अलग- अलग कोर्ट में चल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.