Breaking

FIFA: पेरिस के साथ ही कई देश डूबे फ्रांस की जीत के जश्न में

FIFA: पेरिस के साथ ही कई देश डूबे फ्रांस की जीत के जश्न में 

NEWS HIGHLIGHTS


  •  फ्रांस ने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
  •  टीम जहां रूस में चैंपियन बन रही थी वहीं उसके फैंस फ्रांस में क्रेजी हो रहे थे।
  •  पेरिस ही नहीं फ्रांस की इस जीत का जश्न इंडिया में भी जमकर मनाया गया।
  •  फ्रांस ने 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को हराकर जीत दर्ज की है।
  •  इसी के साथ फ्रांस एक से ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाला छठा देश बन गया है।
  •  1998 में फ्रांस ने इस खि‍ताब को अपने नाम किया था।


डिजिटल डेस्क, मॉस्को। फ्रांस ने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। अब पूरा देश इस खुशी में जमकर जश्‍न मना रहा है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में लोगों ने सड़क पर जमा होकर एक साथ जश्न मनाया। इस जीत का जश्न मॉस्को से लेकर मुंबई तक मनाया जा रहा है। फ्रांस की जीत के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम जहां रूस में चैंपियन बन रही थी वहीं उसके फैंस फ्रांस में क्रेजी हो रहे थे। जीत के बाद फैंस फ्रांस की राजधानी पेरिस में सड़कों पर डांस करते दिखाई दिए।



: Fireworks on the streets of Paris after France 🇫🇷 beat Croatia 🇭🇷 4-2 to win the .

इंडिया में भी मना फ्रांस की जीत का जश्न 

पेरिस ही नहीं फ्रांस की इस जीत का जश्न इंडिया में भी जमकर मनाया गया। दोनों टीमों की दावेदारी में फ्रांस को लेकर लोगों की एक्सपेक्टेशंस हाई थीं। औक फिर जब फ्रांस ने जीत हासिल की तो टीम के फैन्स के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कोई थी ही नहीं। फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। दिल्ली, मुंबई हर जगह फैन्स ने टीम की जीत का जमकर जश्न मनाया।



: Celebrations on the streets of Paris after France 🇫🇷 beat Croatia 🇭🇷 4-2 to win the .

दूसरी बार जीता कप 

फ्रांस ने 20 साल बाद एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को हराकर जीत दर्ज की है। इसी के साथ फ्रांस एक से ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाला छठा देश बन गया है। इससे पहले साल 1998 में फ्रांस ने इस खि‍ताब को अपने नाम किया था। 



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Delhi: Celebrations at French Embassy after France 🇫🇷 beat Croatia 🇭🇷 4-2 to win the . Fans say,"After 20 years France has won the title, it is indeed a proud and happy moment."


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.