Breaking

IND VS ENG : सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, कुलदीप हैं इंग्लैंड की चुनौती

IND VS ENG : सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, कुलदीप हैं इंग्लैंड की चुनौती

NEWS HIGHLIGHTS


  •  भारत इग्लैंड के बीच दूसरा वन-डे मैच आज
  •  दोपहर साढ़े तीन बजे लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा मैच
  •  भारता लगातार 10 सीरीज जीतने का बना सकता है रिकॉर्ड


डिजिटल डेस्क, लंदन। भारत इंग्लैड के बीच दूसरा वनडे मैच आज लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी। टीम इंडिया ने गुरुवार को पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी थी जिसके बाद अब उनके पास यह सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है। अगर भारत आज जीता तो यह ढाई साल में उसकी 10वीं सीरीज होगी जिसमें वो खिताब अपने नाम करेगा। भारत और इंग्लैंड का अब तक कुल 97 बार आमना सामना हुआ है। इसमें से 53 मैंच भारत ने और 52 इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं 2 टाई और 3 का कोई नतीजा नहीं निकला। 
 
Image result for रोहित शर्मा सिक्स इंग्लैंड

भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। अगले साल विश्व कप भी इंग्लैंड में ही होना है। ऐसे में भारत के लिए यह दौरा खासकर यह सीरीज अपने आप को परखने का बेहतरीन मौका है। भारत ने इंग्लैड के खिलाफ पिछली सीरीज जनवरी 2017 में भारत में ही खेली और 2-1 से अपने नाम की थी। वहीं इग्लैंड में 2014 में 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीती थी।

Image result for धोनी स्टंपिंग इंग्लैंड

इंग्लिश टीम भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। इग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कुलदीप यादव होंगे। पिछले मैच में कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 6 विकेट लिए थे। मैच जीतने के लिए इग्लैंड को विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा के विकेट शुरूआती ओवरों में लेना होगा। चूंकि पिछले में मैच अच्छी साझेदारी भारतीय जीत का सबसे बड़ा कारण था।
 
Image result for रोहित शर्मा सिक्स इंग्लैंड

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में वापसी करनी है तो चाइनामैन कुलदीप यादव के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कुलदीप ने दो टी 20 में 11 और गुरुवार को पहले वनडे में छह विकेट लिए। मोर्गन ने कहा,‘हमें यह भांपना होगा कि कब वह अच्छी गेंद डाल रहे हैं। अभी तक हमने जिन दो मैदानों पर खेला है, वहां अच्छी टर्न मिलती है। लॉर्ड्स का मैदान भी कार्डिफ जैसा होगा तो हमें अपनी कमजोरियों से सबक लेना होगा। 
 
Image result for इंग्लैंड कुलदीप यादव और विराट कोहली

एक समय था जब विदेशी टीमों के लिए भारत में स्पिनर्स चुनौती साबित होते थे, लेकिन कुलदीप और चहल इंग्लैंड के लिए उसी के घर में मुसीबत बन गए हैं। पिछले मैच में अगर जोस बटलर को छोड़ दें तो बाकी बल्लेबाज इनके आगे नाकाम रहे। बटलर को इस मैच में ऊपर भेजा जा सकता है। इस बीच इंग्लैंड को एक और झटका लगा है क्योंकि एलेक्स हेल्स वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
 
Image result for इंग्लैंड मॉर्गन सिक्स
 
संभावित टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, श्रेयस अय्यर, सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, जो रूट, जैक बाल, टॉम कुरेन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.