Breaking

आखिर क्यों गिरती है आसमान से बिजली? जानें इससे जुड़े Interesting Facts

आखिर क्यों गिरती है आसमान से बिजली? जानें इससे जुड़े Interesting Facts

डिजिटल डेस्क । मॉनसून के मौसम में आसमान से जब भी बिजली कड़कती है तो आप भी उस बिजली को देखकर घबरा ही जाते होंगे और घबराएं भी क्यों न। ये आसमानी बिजली होती ही है इतनी खतरनाक और जानलेवा। अगर ये किसी इंसान के ऊपर गिर जाए तो उसे बचाया नहीं जा सकता। आज हम आपको आसमानी बिजली से जुड़े कुछ ऐसे ही Interesting Facts बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

- अक्सर तेज बारिश और तूफान के समय आसमान से तेज बिजली निकलती है। इसके पीछे का कारण है अपोज़िट एनर्जी (+,-) के बादलों का आपस में टकराना। टकराते ही इस रगड़ से बिजली पैदा होती है और जब ये बिजली एक-दूसरे से टकराती है तो कड़कने की आवाज निकलती है। इनमें से कुछ बिजली तो बादलों पर ही गिर जाती है, जबकि स्ट्रॉन्ग इलेक्ट्रीसिटी जमीन पर कंडक्टर की तलाश में गिर जाती है। इस बिजली को 20 मील की दूरी से देखा और 100 मील की दूरी से ही सुना जा सकता है।

बिजली गिरना के लिए इमेज परिणाम


- आपके मन में ये सवाल होगा कि बिजली जब गिरती है तो वो एयरोप्लेन पर क्यों नहीं गिरती? उसके पीछे एयरोप्लेन की डिज़ाइन है। 1963 में एक घटना के बाद से एयरोप्लेन को पूरी तरह से Aluminum से बनाया जाने लगा जिससे बिजली यदि प्लेन पर गिरती भी है तो वो प्लेन के चारों ओर फैल जाती है लेकिन अंदर नहीं आ पाती। जिस कारण लगता है कि एयरोप्लेन पर बिजली नहीं गिरती।  

संबंधित इमेज

- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन दुनिया में हर सेकंड 40 बार आसमानी बिजली गिरती है, मतलब दिन भर में 30 लाख से ज्यादा बार। हालांकि ये सभी जमीन पर नहीं गिरती। इसके अलावा Venezuela की मराकाइबो झील में सालभर में लगभग 12 लाख बार बिजली गिरती है। 

संबंधित इमेज

- आप शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि साल 1998 में अफ्रीका के कांगो शहर में एक फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिर गई थी। इससे एक टीम के सभी खिलाड़ी मर गए थे, जबकि दूसरी टीम के खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कोई खरोंच भी नहीं आई थी। 


फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरी के लिए इमेज परिणाम

- अमेरिका की फेमस 'Statue Of Liberty' पर सालभर में करीब 300 बार आसमानी बिजली गिरती है। यदि इस बिजली को स्टोर किया जाए तो 600 Volts तक की बिजली बन सकती है। आसमान से गिरने वाली बिजली का टेंपरेचर 30 हजार डिग्री सेल्सियस होता है, जो सूरज से 5 गुना कम है। 

'Statue Of Liberty' पर साल भर में करीब 300 बार आसमानी बिजली गिरती है के लिए इमेज परिणाम

- अक्सर हम यही कहते हैं कि आसमान से बिजली गिरती है, जबकि असल में ये बिजली गिरती हुई नहीं बल्कि गिरकर वापस उठती हुई दिखाई देती है। इसकी स्पीड 32 करोड़ फीट प्रति सेकंड होती है, जिससे ये पूरी प्रोसेस दो Micro seconds में ही हो जाती है। 

संबंधित इमेज

- रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक आसमानी बिजली का शिकार पुरुष ही हुए हैं। इसलिए माना जाता है कि आसमानी बिजली गिरने की संभावना महिलाओं के मुकाबले पुरुष में 5 गुना ज्यादा होती है। 

बारिश में तूफान के लिए इमेज परिणाम


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.