Breaking

‘धड़क’ का ट्रेलर रिलीज, देसी लुक में दिखे जाह्नवी-ईशान

‘धड़क’ का ट्रेलर रिलीज, देसी लुक में दिखे जाह्नवी-ईशान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड स्टार किड्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से शाहिद कपूर के भाई ईशान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी लॉन्च हो रहे हैं। ट्रेलर में जाह्नवी की एक्टिंग स्किल्स बखूबी निखरकर आई है। ईशान - जाह्नवी की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों देसी लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी राजस्थानी पृष्ठभूमि पर आधारित है, इसमें दोनों राजस्थानी लहजे में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।


करण जौहर ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक इवेंट ऑर्गनाइज किया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची। कपूर फैमिली भी जाह्नवी को सपोर्ट करने पहुंची। इस दौरान जाह्नवी ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। 



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Visuals of Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor & Karan Johar arrive for the trailer launch of upcoming movie 'Dhadak' in Mumbai.

हालांकि ईशान की एक फिल्म इससे पहले रिलीज हो चुकी है। गुरुवार को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘धड़क’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया था। खुद करण जौहर ने अपने ट्विटर पर पोस्टर शेयर किया था।


यह फिल्म मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। इस नए पोस्टर में दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त नज़र आ रही है और दोनों एक दूसरे के प्यार के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं। पोस्टर में जाह्नवी और ईशान क्यूट कपल लग रहे हैं। करण जौहर ने पोस्टर ट्वीट करते हुए फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च होने की जानकारी दी। फिल्म धड़क..एक अनंत एक लव स्टोरी है। जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 



You are personally invited to open your hearts to Dhadak and to meet Janhvi and Ishaan at their first trailer launch. Set your reminders for Monday. Here they come! http://bit.ly/DhadakTrailerInvite  @shashankkhaitan

फिल्म धड़क इसी साल 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म के साथ-साथ ही इन दोनों की दोस्ती पर भी खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जाह्नवी और ईशान के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रहीं हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।



trailer coming shortly!!!!!! The magic of immortal love begins......presenting JANHVI and ISHAAN !!!!! @ShashankKhaitan film releases 20th JULY 2018

फिल्म ‘धड़क’ का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। फिल्म के बारे में हाल ही में ईशान खट्टर ने कहा था कि फिल्म में कुछ परिवर्तन किए गए हैं।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.