अर्जुन की खास दोस्त है विराट को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की ये क्रिकेटर

NEWS HIGHLIGHTS
- अर्जुन तेंदुलकर के चयन पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल याट ने किया ट्वीट
- विराट को सोशल मीडिया पर प्रपोज कर चुकी हैं डेनियल याट
- अर्जुन से है डेनियल की अच्छी दोस्ती
डिजिटल डेस्क, लंदन। कभी विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी का प्रस्ताव देने के बाद सुर्खियों में आईं इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनियल याट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार डेनियल के सुर्खियों में रहने की वजह उनका वो ट्वीट है जो उन्होंने एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के लिए किया है। जिस खिलाड़ी के लिए डेनियल ने ये ट्वीट किया है वो उनका बेहद अच्छा दोस्त है और पूरी दुनिया उसे जानती है क्योंकि ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हैं।
अर्जुन के लिए डेनियल याट का ट्वीट
हाल ही के दिनों में जब अर्जुन तेंदुलकर का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। अर्जुन के चयन के बाद आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर अर्जुन के चयन की खबर शेयर की थी जिसके बाद याट ने रिप्लाई किया 'यस अर्जुन' और साथ ही इस ट्वीट को सचिन तेंदुलकर को टैग किया।
अच्छे दोस्त हैं अर्जुन-डेनियल
डेनियल याट और अर्जुन तेंदुलकर काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले उस वक्त हुई थी जब अर्जुन ने नेट्स पर भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी की थी। तब दोनों ने एक दूसरे के साथ फोटोज भी लिए थे और बाद में उन्हें शेयर भी किया था।
सचिन ने जताई थी खुशी
अर्जुन तेंदुलकर के अंडर-19 टीम में चयनित होने पर उनके पिता मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुशी जाहिर की थी। तब तेंदुलकर ने कहा था कि हमें खुशी है कि अर्जुन को अंडर-19 टीम में जगह मिली है, मैं और अंजलि हमेशा उसकी पसंद का सपोर्ट करते हैं और उसकी कामयाबी की दुआ करते हैं। साथ ही तेंदुलकर ने ये भी कहा कि अंडर-19 टीम में सिलेक्ट होना अर्जुन के क्रिकेट करियर का एक महत्वपूर्व पड़ाव है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: