Breaking

LIVE: किम से मिलकर बोले ट्रंप - कोरियाई प्रायद्वीप में मिलिट्री एक्सरसाइज बंद करेगा US



NEWS HIGHLIGHTS


  •  सिंगापुर समिट में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते
  •  जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किम जोंग बोले- हम अतीत को भूलाकार यहां आए हैं
  •  डोनाल्ड ट्रंप ने किम से मुलाकात को बताय ऐतिहासिक, कहा- दुनिया की बड़ी समस्या हल होगी



डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकात में दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। ट्रंप और किम के बीच वन ऑन वन मीटिंग और फिर डेलिगेशन लेवल की मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। समझौतों पर हस्ताक्षर करते हुए किम जोंग ने कहा कि अपने अतीत को भूलाकर नॉर्थ कोरिया भविष्य की ओर देख रहा है, अब दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी। उन्होंने इस दौरान ट्रंप को इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए धन्यवाद भी दिया। वहीं, ट्रंप ने भी इस मुलाकात के लिए किम जोंग का आभार जताते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी, जो दुनिया की एक बड़ी समस्या सुलझाने में कामयाब रहेगी।

जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सिंगापुर में इस मीटिंग पर ब्रीफिंग करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस मीटिंग के बाद अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में मिलिट्री एक्सरसाइज बंद कर देगा। उन्होंने इस दौरान नॉर्थ कोरिया के ऊपर से आर्थिक प्रतिबंध हटाने की ओर भी इशारा किया है। उन्होंने कहा, 'नॉर्थ कोरिया की न्यूक्लियर मिसाइलों के खात्मे के साथ ही अमेरिका, उस पर से आर्थिक प्रतिबंध भी हटा लेगा।' ट्रंप ने इसके साथ ही आज के दिन को ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा, 'हमने एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि नॉर्थ कोरिया पहुंचते ही किम जोंग इन समझौतों को अमल में लाना शुरू कर देंगे।'




The United States will stop holding military exercises on the Korean peninsula, after today's meeting: US President Donald Trump in Singapore.




The sanctions will come off when we are sure that nuclear missiles are no longer a factor. I am looking forward to take them off: US President Donald Trump in Singapore.

इससे पहले अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच एक डेलिगेशन लेवल की मीटिंग हुई। 1 घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बैठक के बाद ट्रंप ने बताया था कि यह बैठक उम्मीदों से कहीं ज्यादा बेहतर रही। डेलिगेशन लेवल मीटिंग से पहले ट्रंप और किम के बीच वन ऑन वन मुलाकात भी हुई थी, जो करीब 48 मिनट तक चली थी। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं को बाल्कनी से मुस्कुराते हुए बाहर निकलते देखा गया था। इस बैठक में दोनों नेता महज अपने अनुवादक के साथ बैठे हुए थे। वन ऑन वन मीटिंग के बाद ट्रंप ने बताया था कि किम जोंग के साथ उनकी मुलाकात बेहद सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा था कि वे और किम मिलकर इस बड़ी समस्या का सुलझा लेंगे। वहीं नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग ने कहा था कि हमने इस शिखर सम्मेलन के बारे में सभी प्रकार के संदेह और अटकलों को पार कर लिया और मेरा मानना है कि यह शांति के लिए अच्छा है।

Live Updates:

02.20 PM :  रिपोर्टरों के सवाल पर ट्रंप ने कहा है कि वे सही समय आने पर किम जोंग को व्हाइट हाउस भी बुलाएंगे और किम इस बुलावे पर आएंगे भी।



I will be inviting Kim Jong Un at the appropriate time & he has accepted: US President Donald Trump in Singapore.

02.30 PM : ट्रंप ने कहा, इस सफल बैठक के बाद अमेरिका, कोरियाई प्रायद्वीप में मिलिट्री एक्सरसाइज बंद करेगा। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के ऊपर से प्रतिबंध हटाने की ओर भी इशारा किया है।

02.15 PM : मीटिंग के बारे में बताते हुए ट्रंप ने कहा, 'किम जोंग ने उनसे कहा कि दोनों देश सम्बंधों के मामले में इतना आगे कभी नहीं बढ़े।' ट्रंप ने कहा, 'किम जोंग ने बताया कि उन्हें इससे पहले किसी अन्य पुराने राष्ट्रपति पर इतना भरोसा नहीं था। किम यह बैठक करना चाहते थे। इस बैठक के लिए वे मुझसे ज्यादा उत्साहित थे।'




Kim told me that we have never gone so far. He said that he never had the confidence in any of the previous Presidents in getting things done. He wanted to do this, even more than me: US President Donald Trump on meeting North Korean leader Kim Jong Un.

02.00 PM : सिंगापुर में किम जोंग से हुई अपनी मुलाकात पर डोनाल्ड ट्रंप प्रेस ब्रीफिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हमने महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि नॉर्थ कोरिया पहुंचते ही किम जोंग इन समझौतों को अमल में लाना शुरू कर देंगे।



We signed a very comprehensive document today and I think when he (Kim Jong Un) lands in North Korea he will start the process soon: US President Donald Trump in Singapore.

12.00 PM : मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच हुए समझौतों में किम ने अपने परमाणु हथियारों को नष्ट करने और कोरियाई प्रायद्वीप को पूरी तरह डिन्यूक्लियराइज करने की प्रतिबद्धता जताई है।



North Korean leader Kim Jong Un commits to 'complete denuclearisation of Korean Peninsula' in joint text, reports AFP.

11.30 AM : जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने किम से मुलाकात को शानदार बताया। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वे फिर किम जोंग से मिलेंगे? तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां हम फिर मिलेंगे और कई बार मिलेंगे' ट्रंप ने किम जोंग को व्हाइट हाउस में बुलाने के सवाल पर भी कहा कि वे बिल्कुल किम जो व्हाइट हाउस बुलाएंगे।



View image on TwitterView image on Twitter

'We'll meet again & we'll met many times', says US President Donald Trump, when asked if he & North Korean leader Kim Jong Un will meet again in the future.



'Absolutely', says US President Donald Trump, when asked if he would invite North Korean leader Kim Jong Un to the White House.

11.15 AM : दोनों देशों के बीच जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किम जोंग ने कहा कि अपने अतीत को भूलाकर नॉर्थ कोरिया भविष्य की ओर देख रहा है, अब दुनिया एक बड़ा बदलाव देखेगी। उन्होंने इस दौरान ट्रंप को इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए धन्यवाद भी दिया।



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

We have decided to let go the past & now the world will see a major change: Kim Jong Un, North Korean leader after signing 'comprehensive document' with US President Donald Trump at

11.10 : किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।


11.00 AM : यूएस प्रसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग  ने महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।



US President Donald Trump and North Korean leader Kim Jong Un sign ‘comprehensive ‘ document, Kim says world will see a major change: Singapore Media

10.45 AM : सिंगापुर समिट में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच कुछ ही देर में एक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।



US President Donald Trump and North Korean leader Kim Jong Un expected to sign an agreement at the in Capella resort, reports Reuters.

10.00 AM :  अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच डेलिगेशन लेवल बैठक खत्म। ट्रंप बोले- किम के साथ यह मुलाकात उम्मदों से कहीं बेहतर रही।



Better than anyone would have ever expected: US President Donald Trump after his meeting with North Korean leader Kim Jong Un

07.45 AM : डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग वन-टू-वन मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में शामिल हुए। बैठक जारी है।

US President Donald Trump and North Korean leader Kim Jong Un go into a second meeting joined by key aides, after 48-minute one-on-one talks with only their interpreters: AFP news agency



: US President Donald Trump and North Korean leader Kim Jong Un at at Sentosa Island.

08.10 AM : किम जोंग बोले- हमने इस शिखर सम्मेलन के बारे में सभी प्रकार के संदेह और अटकलों को पार कर लिया और मेरा मानना है कि यह शांति के लिए अच्छा है।



We overcame all kinds of skepticism and speculations about this summit & I believe that this is good for the peace: Kim Jong Un, North Korean Leader at (File Pic)

07.30 AM : दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि यह एक सकारात्मक मुलाकात थी। किम और मैं मिलकर  एक एक बड़ी समस्या का सुलझाने जा रहे हैं।
In nuclear meeting with North Korean leader Kim Jong Un, US President Donald Trump says that by 'working together, we will get it taken care of': The Associated Press
US President Donald Trump predicts that he and Kim Jong Un 'will solve a big problem, a big dilemma': The Associated Press
US President Donald Trump says one-on-one meeting with Kim Jong Un was 'very, very good,' says they have an 'excellent relationship': The Associated Press

07.20 AM : किम और ट्रंप की वन-टू-वन मुलाकात के बाद दोनों नेता बाल्कनी से बाहर निकलते हुए।



View image on TwitterView image on Twitter

US President Donald Trump and North Korean leader Kim Jong Un walk together along balcony after one-on-one meeting.

06.30 AM : बैठक से पहले ट्रंप बोले- मुझे उम्मीद है हमारी बातचीत सफल रहेगी। किम जोंग बोले- हम हमारे अतीत को भूलकर भविष्य की ओर देख रहे हैं और आज हम यहां हैं।

06.25 AM : सिंगापुर के सेंटोसा आइलैंड पर ट्रंप से मिले किम जोंग, बैठक शुरू।



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

US President Donald Trump meets North Korean leader Kim Jong Un at Sentosa Island ahead of their summit

06.20 AM : किम जोंग से मिलने सेंटोसा आइलैंड पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप।



View image on TwitterView image on Twitter

Singapore: US President Donald Trump at Sentosa island where he will meet North Korean leader Kim Jong Un in a summit

06.15 AM : उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग अपने काफिले के साथ सिंगापुर के सेंटोसा आइलैंड पहुंचे।



View image on TwitterView image on Twitter

Singapore: Kim Jong Un's convoy arrives on Sentosa island where the North Korean leader will hold a summit with US President Donald Trump

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.