Breaking

बाहर खाना खाने की है मजबूरी या शौक तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान

बाहर खाना खाने की है मजबूरी या शौक तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
डिजिटल डेस्क ।
 जो लोग घर से दूर रहते हैं। जॉब या पढ़ाई के सिलसिले में अकेले परिवार से अलग रहना पड़ता है, उनके लिए सबसे बड़ी समस्या होती है खाने की। अगर खाना बनाना आता भी है तो कई बार लोग इसलिए आलस कर जाते हैं कि एक इंसान के लिए क्या पकाया जाए। इसलिए ज्यादातर लोग खाना बाहर से मंगवाते या बाहर जाकर ही खाते है, लेकिन बाहर का खाना हमारे लिए नुकसानदायक होता हैं, लेकिन इसके अलावा कोई और चारा नहीं होता है। ऐसे में सबसे बेहतर है कि बाहर का खाना खाते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखें। आइए जानते है कुछ टिप्स जिन्हें अपनाने के बाद आप बाहर का खाना खाने के बाद भी बीमार नहीं पड़ेंगे।

हाथ जरूर धोएं 
हमेशा खाने से पहले हाथ धोने की सीख कुछ गलत नहीं है। ऐसे सारे कीटाणु धुल जाते हैं, जो कि फिंगर बाउल में होना संभव नहीं है। इस कारण से वॉश बेसिन में जाकर साबुन से अच्छे से हाथ धोने के बाद ही खाना शुरू करना चाहिए।

हाथ जरूर धोएं  के लिए इमेज परिणाम

सलाद ना खाएं
अगर आपको लगता है कि सलाद खाकर आप अपना वेट कंट्रोल करने के साथ ही कुछ हेल्थी खा रहे हैं तो जरा रूक जाएं। दरअसल ज्यादातर जगह सलाद को आपको सर्व करने के कई घंटों पहले से ही काटकर स्टोर कर लिया जाता है, जिससे उनमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं। इनमें कई अच्छे पांच सितारा होटेल भी शामिल हैं।

संबंधित इमेज

बोतलबंद पानी ही पिएं
जब भी आप बाहर खाना खाएं तो हमेशा बोतलबंद पानी ही पीएं। रेस्तरां स्टाफ अगर आरओ पानी सर्व करने की बात कहता भी है तो भी आप पानी खरीद कर ही पीएं, क्योंकि आप नहीं जानते कि वहां के आरओ सिस्टम की सही तरीके से साफ-सफाई का ख्याल रखा जाता भी है या नहीं।

संबंधित इमेज

ताजा और गर्म खाना ही ऑर्डर करें
ऐसी चीज खाने से हमेशा बचें जो कि अच्छे से गर्म न हो। रेस्तरां जाकर हमेशा गर्मागर्म खाना सर्व होने पर ही खाएं। दरअसल इस तरह से आपके खाने से बैक्टीरिया दूर होते हैं।

ताजा और गर्म खाना ही ऑर्डर करें के लिए इमेज परिणाम

कटलेरी साफ हो इसका खास ध्यान रखें 
प्लेट और गिलास खाने से पहले चेक कर लें कि ठीक से साफ होने चाहिए। इसके अलावा अगर बाहर किसी रोडसाइड रेस्तरां में खाते हैं तो उनसे सिर्फ डिस्पोजबल प्लेट-गिलास में ही फूड सर्व करने के लिए कहें।

संबंधित इमेज

हाइजीन का भी रखें ध्यान
आपके सर्व होनेवाला खाना अच्छे से ढंककर लाया जाए, इसका भी ध्यान रखें। ऐसे आस-पास उड़ रहे कीड़े, मक्खी आदि से खाने में किसी भी तरह के इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।

heijeen in restaurant के लिए इमेज परिणाम

क्वालिटी फूड ही खाएं
आपका खान सही तरीके से पका और बना है या नहीं, यह उसको टेस्ट करके ही पता किया जा सकता है। अगर खाने का टेस्ट गड़बड़ है या फिर उसमें से किसी तरह कोई महक आ रही है तो उसे तुरंत खाना छोड़ दें।

quality food in restaurant के लिए इमेज परिणाम

ये चीजें बाहर बिल्कुल न खाएं
अगर किसी जगह के हाइजीन को लेकर आप श्योर नहीं हैं तो वहां दही भल्ले, गोल गप्पे, चाट, रायता औऱ सलाद आदि जैसी चीजें खाने से परहेज करें। अगर फिर भी आपको ऐसी जगह खाना पड़ ही जाए तो सेफ फूड्स को चूनें। जैसे ब्रेड टोस्ट, पैक्ड नूडल्स, ऑमलेट आदि।

संबंधित इमेज

सॉस खाने से बचें
अक्सर कई बड़े होटेल में भी आपको सर्व होने वाले केचअप, खट्टी चटनी या टेबल सॉस आदि एक्सपायर्ड होते हैं। इसलिए अगर आप इन्हें लेकर श्योर नहीं तो बाहर खाने से बचना ही सेफ रहेगा।

सॉस खाने से बचें के लिए इमेज परिणाम


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.