Breaking

IPL 2018 : राजस्थान को बड़ा झटका, शेन वॉर्न ने छोड़ा साथ

IPL 2018 : राजस्थान को बड़ा झटका, शेन वॉर्न ने छोड़ा साथ

डिजिटल डेस्क, जयपुर। आईपीएल-11 में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट की शुरूआत से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने वाले महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने अचानक ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला लिया है। शेन वार्न राजस्थान रॉयल्स टीम के मेंटर थे और उनके अचानक ऐसे समय पर टूर्नामेंट को छोड़ देना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है जब राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिशों में जुटी हुई है। 
 
Awesome win from the @rajasthanroyals over the Mumbai Indians tonight. The boys are starting to peak at the right time and the owners have just cancelled my flight so I have 1 more game on Tuesday against KKR !!!!!!!

शेन वॉर्न ने ट्वीट कर दी जानकारी 

शेन वॉर्न ने अचानक ही एक ट्वीट कर अपने और राजस्थान रॉयल्स के फैंस को ये झटका दिया। शेन वॉर्न ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो मंगलवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं।
 
ट्वीट करने के साथ ही शेन वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर एक गेटवे ऑफ इंडिया की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज भी लिखा है। मैसेज में वॉर्न ने लिखा दुर्भाग्य से राजस्थान रॉयल्स के साथ मेरा यह आखिरी दिन (13 मई) है, मैं वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहा हूं। आईपीएल से जुड़ना बेहतरीन रहा। अपने इस पोस्ट में शेन वॉर्न ने जोस बटलर, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की तारीफ करते हुए, उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Image result for SHANE WARNE RAJASTHAN ROYALS
 
टूट गया 10 साल का साथ 

शेन वॉर्न के अचानक स्वदेश लौटने और राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने के पीछे की वजहों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। शेन वॉर्न आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े थे और उन्होंने राजस्थान को आईपीएल का पहला चैंपियन भी बनाया था। इस साल राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी की है और फिलहाल वो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए प्रयासरत है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.