LIVE : कर्नाटक में बीजेपी सरकार, बहुमत की दहलीज पर बीजेपी

NEWS HIGHLIGHTS
- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।
- 224 सीटों वाली विधानसभा की 222 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई।
- चुनाव दक्षिण भारत के राज्य में हैं, लेकिन पूरे उत्तर भारत सहित देशभर की नजर इन परिणामों पर टिकी हुई है।
- राज्य में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और नई सरकार के लिए जनादेश का फैसला आज की मतगणना से होगा।
- इस विधानसभा के लिए 12 मई को मतदान हुआ था।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। अभी तक मिले रुझानों के मुताबिक बीजेपी को 112 सीटें मिलती दिख रही हैं जो बहुमत का भी आंकड़ा है। कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है और वो अपनी सरकार बचाने में नाकामयाब रहते हुए 69 सीटों पर सिमटती दिख रही है तो वहीं जेडीएस+ 38 सीटें जीतती दिख रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे शुरु हो गई थी शुरुआत में कुछ देर तक कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर नजर आई लेकिन बाद में बीजेपी ने कांग्रेस पर निर्णायक बढ़त बना ली। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में हुए इस चुनाव पर पूरे देश की नजर थी।
Live Updates:-
- बीजेपी उम्मीदवार येदियुरप्पा आज दोपहर तीन बजे दिल्ली आएंगे। येदियुरप्पा ने कहा था कि मैं 17 मई को शपथ लूंगा।
- कर्नाटक में बीजेपी सरकार, बहुमत की दहलीज पर बीजेपी
- 222 सीटों के रुझान में बीजेपी- 106, कांग्रेस- 74, जेडीएस+ 39 पर आगे
- सिद्धारमैया बादामी में आगे, चामुंडेश्वरी में पीछे
- बीजेपी के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा शिकारीपुरा से आगे चल रहे हैं
कर्नाटक की जीत बड़ी जीत
कर्नाटक की जीत पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरु हो गई हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कर्नाटक में बीजेपी की जीत को बड़ी जीत बताया है, जावड़ेकर का कहना है कि कर्नाटक की जनता अच्छी सरकार चाहती थी इसलिए उसने बीजेपी को चुना। कांग्रेस लगातार राज्यों में चुनाव हार रही है और बीजेपी एक के बाद एक राज्य जीतते जा रही है।
दिल्ली में जीत का जश्न
कर्नाटक में मोदी लहर के बाद बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनती हुई नजर आ रही है। कर्नाटक में मिली इस जीत से देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भी कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया। तो वहीं पार्टी कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और निर्मला सीतारमण ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर्नाटक चुनाव की जीत की बधाई दी।
हार का ठीकरा फिर EVM पर
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ना शुरु कर दिया है। कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश ने कर्नाटक चुनाव के परिणामों पर कहा है कि वो पहले दिन से ही कह रहे हैं कि भारत में ऐसा कोई राजनीतिक दल नहीं है जिसने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए हैं, बीजेपी भी उन पार्टियों में से एक है जो अतीत में ईवीएम पर संदेह जता चुकी है ऐसे में बीजेपी को चुनाव मतपत्र से चुनाव कराने में क्या समस्या है।
जीत के लिए दुआओं का दौर
विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस उम्मीदवार पूजा-पाठ कर रहे हैं।
40 केंद्रों पर हो रही मतगणना
वोटों की गिनती 40 केंद्रों पर शुरू हो गई है। आज पता चल जाएगा कि प्रदेश के सत्ता की चाबी किसे मिलेगी। पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कर्नाटक 6 हिस्सों बेंगलुरु, ओल्ड मैसूरु, कोस्टल कर्नाटक, बॉम्बे-कर्नाटक, हैदराबाद-कर्नाटक और मध्य कर्नाटक में बंटा हुआ है। इसके हर हिस्से के अपने राजनीतिक समीकरण हैं।
चुनाव के बाद एग्जिट पोल में भी किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा की आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने मतदान स्थगित कर दिया था। वहीं जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन के चलते वोटिंग टाल दी गई थी। 12 मई को मतदान के बाद चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि 72.13 फीसदी मतदान हुआ है। 1952 के बाद इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा।
बेंगलुरु में काउंटिंग सेंटर्स की सुरक्षा में 11000 पुलिसकर्मी, रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी और कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस (KSRP) की 20 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
कांग्रेस जीती तो बनेगा रिकॉर्ड
अगर इस चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश जाता है तो 1985 के बाद ये पहली बार होगा जब कोई पार्टी होगी जो लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी। 1985 में तत्कालीन जनता दल ने रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। 2013 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 121, बीजेपी को 40, जेडीएस को 40, कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) 06 और अन्य को 16 सीटें मिली थीं।
नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दावेदार सिद्धारमैया ने कह दिया है कि यदि आलाकमान फैसला करता है तो वो किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुद कुर्सी छोड़ने को तैयार है। उनके बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे लगे हैं कि खंडित जनादेश आ सकता है। उनके इस बयान को जेडीएस से गठबंधन के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। देवगौड़ा की पार्टी से सिद्धारमैया के संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं, हालांकि पूर्व में वह JDS के नेता थे।
222 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती
40 केंद्रों पर हो रही मतगणना
बीजेपी कांग्रेस की साख दांव पर
12 मई को हुए थे मतदान
Source: Bhaskarhindi.com
40 केंद्रों पर हो रही मतगणना
बीजेपी कांग्रेस की साख दांव पर
12 मई को हुए थे मतदान
कोई टिप्पणी नहीं: