Breaking

शाकाहारी भोजन लेने से कम समय में घटता है वजन

शाकाहारी भोजन लेने से कम समय में घटता है वजन 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। गर्मियों के सीजन में ठण्ड के मुकाबले वजन जल्दी कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो बिना मांसाहारी आहार के आप अपना वजन घटा सकते हैं। डेयरी प्रोडक्ट से ही नहीं, ये डाइट आपको मीट, अंडा या फिश से भी कोसों दूर रखती है। असल में, इसमें ताजे फल, सब्जियां, पौधे आधारित दूध जैसे सोया दूध और बादाम का दूध और फलियां शामिल हैं। इतना ही नहीं शाकाहारी आहार में प्रोटीन भरपूर होता है जिससे आपको वजन कम करने में कोई दिक्कत नहीं आती। 

Image result for vegan diet

विटामिन्स से भरपूर है शाकाहारी आहार  
कई बार डेयरी प्रोडक्ट्स को न शामिल करके ऐसा लगता है कि हम कई जरूरी मिनरल्स या विटामिन्स का सेवन नहीं कर रहे हैं। लेकिन सही तरह से शाकाहारी आहार लिया जाए तो आपकी बॉडी को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन मिलता है।
  
Image result for vegan diet

ताजा फल और हरी सब्जियां
भले ही आप शाकाहारी आहार ले रहे हों या कोई नार्मल डाइट ले रहे हैं लेकिन ताजा मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करना आपके बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। ये आपके बॉडी में विटामिन्स की कमी नहीं होने देता। 

Related image

फल्लियों से मिलता है प्रोटीन 
प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक फल्लियों में पाई जाती है। फल्लियां आपका वजन कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं फल्लियां आपको काम्प्लेक्स कार्ब्स, फाइबर्स देती है, एंटीऑक्सिडेंट्स के मामले में ये भरपूर होती हैं। 

Image result for soy milk

न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है सोया मिल्क 
सोया दूध या सोया मिल्क एक पौधा-आधारित दूध है। जो सोयाबीन को भिगोने, पीसने और छानने के बाद उत्पादित होता है। सोया मिल्क में फोलेट, विटामिन-डी, विटामिन-बी12, विटामिन बी6, विटामिन-के, निआसिन पाया जाता है। ये सारे न्यूट्रिएंट्स आपकी बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। 

Related image

ऑलमंड मिल्क में पाया जाता है कैल्शियम
ऑलमंड मिल्क में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और सोडियम पाया जाता है। ये आपके शरीर में मिनरल्स की कमी नहीं होने देता  और आपको हमेशा हेल्दी रखता है। 

Related image

टोफू से मिलेगा एमिनो एसिड
टोफू का उत्पादन सोयाबीन से होता है। जो पनीर के समान ही होता है और आपको जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। टोफू में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और आपकी बॉडी में एमिनो एसिड की कमी भी पूरी करता है। इतना ही नहीं टोफू में मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक और विटामिन-बी1 पाया जाता है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.