Breaking

अगर जिम जाने से हो गए हैं बोर, तो कीजिए वाटर एरोबिक्स

अगर जिम जाने से हो गए हैं बोर, तो कीजिए वाटर एरोबिक्स

 डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बहुत से लोग हैं जिन्हे वाटर एरोबिक्स के बारे में नहीं पता और जो लोग इसके बारे में जानते हैं वो वाटर एरोबिक्स में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते। ये बात सच है कि वाटर एरोबिक्स स्विमिंग और रनिंग से कम कैलोरिस बर्न करती है। लेकिन ये किसी भी उम्र के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद व्यायाम है। ऐसा इसीलिए क्योंकि ज्यादा उम्र के लोगों को जॉइंट्स में या आर्थ्राइटिस जैसी तकलीफें होती हैं इसीलिए उनके लिए वाटर एरोबिक्स सबसे बेहतर व्यायाम है। 

Related image

वाटर एरोबिक्स से ऐसे होता है वजन कम 
वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है, जितनी कैलोरिस आप ले रहे हैं उससे ज्यादा बर्न करना। अगर कैलोरी को कम करना है तो कोई न कोई व्यायाम बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कई बार लोग किसी दर्द या किसी चोट के कारण व्यायाम नहीं कर पाते। लेकिन वाटर एरोबिक्स करने में कभी भी कोई परेशानी नहीं आती। मगर ध्यान रखिएगा इसे करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें।  

Related image

ये है वर्कआउट करने का सही तरीका  
वाटर एरोबिक्स का असर आपकी बॉडी पर बहुत धीरे दिखेगा। इसके साथ-साथ आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होगा। वाटर एरोबिक्स करते वक्त पानी, हवा के मुकाबले अधिक सघन होता है जिससे आपकी ज्यादा मात्रा में कैलोरीज बर्न होती है।  

Related image

इस तरह के भोजन का करें सेवन 
ऐसी डाइट लें जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो और कोशिश करें घर का ही बना खाना खाएं। फ्राइड फूड और जंक फूड में एक्स्ट्रा कैलोरीज होती है और ये आपको न्यूट्रिएंट्स प्रदान नहीं करता। वाटर एरोबिक्स के वर्कआउट के बाद हैल्दी स्नैक्स जरूर लीजिए, जैसे केला या दही। इतना ही नहीं मीठा और नमक का सेवन पूरी तरह से कम कर दें। 

Related image

ये है वाटर एरोबिक्स के फायदे
वाटर एरोबिक्स उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें अर्थिराइटिस या जॉइंट प्रोब्लम है। वाटर एरोबिक्स कम तीव्रता वाला वर्कआउट है जिसे लोग लम्बे समय तक करते हैं इससे ज्यादा मात्रा में कैलोरीज बर्न होती है। सबसे जरूरी बात ये है की वजन कम करते वक्त ये आपके मसल्स को टोन करती है और आपकी बॉडी से फैट हटाने में मदद करती है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.