Breaking

दुनिया की इस खूबसूरत जगह जाएं, अगर करना हो अपने पार्टनर को डेट

दुनिया की इस खूबसूरत जगह जाएं, अगर करना हो अपने पार्टनर को डेट 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अगर आप हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं, मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मानना चाहते हैं या फिर कहीं दूर एक सुन्दर सी जगह पर रोमांटिक ट्रिप करना चाहते हैं तो जापान आपके लिए बेस्ट है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के दीवाने हैं या फिर आप रोमांटिक जगहों पर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो जापान में कुछ ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन्स हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। 

Image result for kumamoto cherry blossom steam engine train

कुमामोटो 
कुमामोटो, जापान के एक सुंदर द्वीप क्यूशू के एक शहर का नाम है। 20वीं सदी के शुरुआती दिनों में स्टीम इंजन वाली ट्रेन इस चेरी ब्लॉसम्स के टनल से निकलती थी, जो देखने में बहुत ही ख़ूबसूरत लगती थी। ये सुन्दर नजारें खासकर आपको वसंत, गर्मियों के सीजन में देखने को मिलेंगे। अगर आपको अपने पार्टनर के साथ इन खूबसूरत वादियों के बीच वॉक पर जाना हो या ट्रेन में बैठ कर इस चेरी ब्लॉसम के बीच से गुजरना हो तो कुमामोटो जरूर जाएं। 

Image result for eel rice

नारिता, चिबा
क्या आपने कभी ग्रिल्ड ईल और उसके साथ राइस टेस्ट किया है? अगर आप को नॉनवेज बहुत पसंद है तो यहां की फेमस डिश ग्रिल्ड ईल राइस जरूर चखें। ये आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यहां पर मौजूद नारिता-सान-शिंशो-जी मंदिर पर जो भी जाता है उन्हें फ्री में ये डिश खिलाई जाती है। 

Image result for hokkaido

होकाइडो
यहां के देवताओं ने मछुआरों और किसानों की जिन्दगी में समृद्धि लाई थी इसलिए इस जगह का नाम होकाइडो रखा गया है। यहां पर आपको फिशिंग स्पॉट्स, समुद्र के पास रेस्टोरेंट और खूबसूरत वाइनयार्ड देखने को मिलेंगे। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ एक सुकून भरा वक़्त बिता सकते हैं।

Related image

क्योटो 
क्योटो शहर जापान के होन्शु द्वीप में स्थित है। विशाल मंदिरों, कलात्मक भवनों के लिए क्योतो पूरे जापान में फेमस है। यहां की डिश याकी ओनिगिरी सबसे मशहूर है जो राइस और सोया सॉस से बनाई जाती है। तो आप अपने पार्टनर के साथ यहां आकर ये डिश चखना न भूलें।


फुजिनोमिया, शिजुओका 
अगर आपको प्रकृति से बहुत प्यार है तो यहां के शिराइतो वॉटरफॉल में जाना न भूलें। सूरज की हल्की किरणों के बीच यहां पर आपको इंद्रधनुष देखने को मिलेंगे। माउंट फुजी पहाड़ से गिरता क्रिस्टल क्लियर झरना यहां के नज़ारों को और खूबसूरत बना देता है।

Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.