बिहार उपचुनाव : अररिया-भभुआ में बीजेपी को बढ़त, जहानाबाद में RJD आगे

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की अररिया लोकसभा के साथ-साथ जहानाबाद और भभुआ विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों के नतीजे बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इस बार उपचुनावों में एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। पिछली साल महागठबंधन तोड़कर NDA में शामिल होने के बाद बिहार में पहली बार चुनाव हुए हैं, जिस कारण सीएम नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन तीनों ही सीटों पर 11 मार्च को वोटिंग हुई थी, जिसमें अररिया लोकसभा में 57%, भभुआ विधानसभा में 54.03% और जहानाबाद विधानसभा में 50.06% वोटिंग दर्ज की गई थी।
LIVE UPDATES
- 10:01 AM : बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट प्रदीप सिंह 2300 वोट से आगे चल रहे हैं।
- 9:59 AM : बिहार की जहानाबाद विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
- 9:53 AM : बिहार की भभुआ सीट से बीजेपी की रिंकी रानी 2576 वोटों से आगे चल रही है।
- 9:35 AM : भभुआ सीट पर बीजेपी 2225 वोट से आगे, जहानाबाद सीट पर RJD पहले राउंड में 347 वोट से आगे।
- 9:00 AM : जहानाबाद विधानसभा सीट पर भी RJD आगे, भभुआ में बीजेपी को बढ़त।
- 9:00 AM : एक घंटे की काउंटिंग के बाद अररिया लोकसभा सीट पर RJD आगे चल रही है।
- 8:00 AM : उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू।
अररिया लोकसभा सीट पर कौन हैं कैंडिडेट?
अररिया लोकसभा सीट पर कौन हैं कैंडिडेट?
- आरजेडी : सरफराज आलम
- बीजेपी : प्रदीप सिंह
जहानाबाद विधानसभा सीट पर कौन हैंं कैंडिडेट?
जहानाबाद विधानसभा सीट पर कौन हैंं कैंडिडेट?
- आरजेडी : कुमार कृष्ण उर्फ सुदय यादव
- जेडीयू : अभिराम शर्मा
भभुआ विधानसभा सीट से कौन हैं कैंडिडेट?
भभुआ विधानसभा सीट से कौन हैं कैंडिडेट?
- बीजेपी : रिंकी रानी पांडे
- कांग्रेस : शंभू सिंह पटेल
अररिया में बायपोल क्यों?
अररिया में बायपोल क्यों?
2014 में हुए लोकसभा चुनावों में बिहार की अररिया सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मोहम्मद तस्लीमुद्दीन सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2014 में बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को करीब 1.5 लाख वोटों से हराया था। सितंबर 2017 में तस्लीमुद्दीन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
भभुआ में बायपोल क्यों?
भभुआ में बायपोल क्यों?
2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में भभुआ सीट से बीजेपी के आनंद भूषण पांडेय उर्फ मंटू तिवारी चुने गए थे। आनंद भूषण का निधन भी लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में हो गया था।
जहानाबाद में बायपोल क्यों?
जहानाबाद में बायपोल क्यों?
वहीं जहानाबाद विधानसभा सीट से आरजेडी के मुंद्रिका यादव 2015 के विधानसभा चुनावों में विधायक बने थे। मुंद्रिका यादव को डेंगू की बीमारी हो गई थी और इसी वजह से अक्टूबर 2017 में उनका निधन हो गया। यादव के निधन के बाद खाली पड़ी इस सीट पर अब बायपोल होगा।
कोई टिप्पणी नहीं: