यूपी उपचुनाव : गोरखपुर में बीजेपी की बढ़त बरकरार, फूलपुर में SP 1,000 वोटों से आगे

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 2014 के लोकसभा चुनावों में ये दोनों ही सीटें बीजेपी के खाते में गई थी। उपचुनावों में जहां समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन सीटों पर 11 मार्च को वोटिंग हुई थी, जिसमें गोरखपुर में 47.45% और फूलपुर में 37.39% वोटिंग दर्ज की गई थी।
LIVE UPDATES
- 10:18 AM : फूलपुर में सपा कैंडिडेट नागेंद्र पटेल 1058 वोटों से आगे।
- 9:30 AM : फूलपूर में तीसरे राउंड में समाजवादी पार्टी को 7600 वोट मिले, जबकि बीजेपी को 6163।
- 9:00 AM : फूलपुर में सपा कैंडिडेट नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल 1400 वोटों से आगे।
- 9:00 AM : एक घंटे की काउंटिंग के बाद गोरखपुर में बीजेपी कैंडिडेट उपेंद्र दत्त शुक्ला 3000 वोटों से आगे।
- 8:00 AM : उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू।
गोरखपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?
गोरखपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?
- बीजेपी : उपेंद्र दत्त शुक्ला
- सपा+बसपा : प्रवीण निषाद
- कांग्रेस : डॉ. सुरहिता चटर्जी करीम
फूलपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?
फूलपुर में कौन-कौन हैं कैंडिडेट?
- बीजेपी : कौशलेंद्र सिंह पटेल
- सपा+बसपा : नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल
- कांग्रेस : मनीष मिश्रा
गोरखपुर में बायपोल क्यों?
गोरखपुर में बायपोल क्यों?
गोरखपुर लोकसभा सीट उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट है। 2014 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से योगी आदित्यनाथ सांसद बने थे। इसके बाद मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बन गए और उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। योगी आदित्यनाथ ने 2014 में समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट राजमति निषाद को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बता दें कि 1991 से ही गोरखपुर सीट बीजेपी के पास है और इसे यूपी की VVIP सीटों में गिना जाता है।
फूलपुर में बायपोल क्यों?
फूलपुर में बायपोल क्यों?
2014 के लोकसभा चुनावों में फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट धरम राज सिंह पटेल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। मार्च 2017 में केशव प्रसाद मौर्या को योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि फूलपुर सीट से ही भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सांसद थे।
कोई टिप्पणी नहीं: