फिल्म 'शेरशाह' का टीजर रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा बने कैप्टन विक्रम बत्रा
कारगिल वॉरियर कप्तान विक्रम बत्रा की बायोपिक का इंतजार अब खत्म हुआ। क्योंकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। ये फिल्म 12 अगस्त 2021 को रिलीज होगी, जो कि विक्रम बत्रा की बायोपिक है। मौजूदा महामारी की स्थिति के देखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म "अमेजन प्राइम वीडियो" पर रिलीज किया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक टीजर जारी किया और लिखा कि, "नायक अपनी कहानियों के माध्यम से जीते हैं। हम आपके लिए कारगिल वॉर के हीरो, कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की सच्ची कहानी लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यह फिलम रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है, जिसे निभाने पर मुझे गर्व है। #ShershaahOnPrime 12 अगस्त को केवल @primevideoin पर आ रही है।"
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/sidharth-malhotra-starrer-film-shershaah-just-got-its-release-date-271295
कोई टिप्पणी नहीं: