Breaking

कोरोना और म्यूकर माइकोसिस की रोकथाम के लिए 100 गांवों का दौरा, राऊत ने कहा-100 फीसदी वैक्सीनेशन जरूरी


 

जिला प्रशासन ने कोरोना की तीसरी लहर व  म्यूकर माइकोसिस की रोकथाम  के लिए गांवों पर ध्यान केंद्रित किया है। दो दिन में अधिकारियों की अलग-अलग टीम ने जिले के 100 गांवों में जाकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए  प्राथमिक आरोग्य केंद्र व प्राथमिक उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जनजागृति मुहिम भी चलाई जा रही है और कृति प्रारूप तैयार किया जा रहा है। पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत के निर्देश पर जिलाधीश रवींद्र ठाकरे व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश कुंभेजकर की अगुवाई में जिले की 13 तहसीलों की जिम्मेदारी  52 अधिकारियों को दी गई है।  वैद्यकीय अधिकारी, आशा वर्कर, अंगनवाड़ी सेविका, शिक्षक, ग्रामसेवक, पटवारी, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व अन्य पदाधिकारियों को साथ लेकर  कोरोना, म्यूकर माइकोसिस की रोकथाम के लिए कौन से उपाय किए जाएं, कृति प्रारूप तैयार करना और कार्यशाला लेकर  प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है। ग्रामवासियों की सूचनाओं को प्रारूप में शामिल किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरांें के वीडियो दिखाकर गांव-गांव में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। गांवों में 100 फीसदी टीकाकरण की जिम्मेदारी कर्मचारियों को दी गई है। टीके को लेकर फैले भ्रम को भी दूर करना है। अभी तक देवली, तारखेड़ा, चिंचोली, पिंपलगाव मोगरा, अंबाडा, मानेगांव, पाटणसावंगी, वाकी, पुलर, आजनगांव, मेंढेपठार समेत 100 गांवों में यह मुहिम चलाई जा रही है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/city/news/visit-100-villages-for-prevention-of-corona-and-mucor-mycosis-253674

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.