PNB Scam: मेहुल चौकसी को भारत लाने की तैयारी, दिल्ली से प्राइवेट जेट डोमिनिका पहुंचा, बुधवार को कोर्ट में सुनवाई
हाईलाइट
- पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है
- चौकसी इस वक्त डोमिनिका की जेल में ही बंद है
- डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट पहुंचा
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। चौकसी इस वक्त डोमिनिका की जेल में ही बंद है। डोमिनिका में डगलस-चार्ल्स एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट पहुंचा है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने एक रेडियो प्रोग्राम में कंफर्म किया है कि ये जेट भारत का है। भारत ने इस जेट में यह पुष्टि करने के लिए कोर्ट के कुछ दस्तावेज भेजे हैं कि चोकसी भगोड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरी समझ से इन दस्तावेजों का उपयोग अगले बुधवार को अदालत की सुनवाई में किया जाएगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-sent-mehul-choksi-deportation-documents-to-dominica-says-antigua-pm-253664

कोई टिप्पणी नहीं: