इयान चैपल बोले- IPL के बाद T20 वर्ल्ड कप भी स्थगित हो सकता है
हाईलाइट
- टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल का बयान
- आईपीएल 2021 का निलंबन इस बात को याद दिलाता है कि यह खेल अभेद्य नहीं है
- IPL के बाद T20 वर्ल्ड कप भी स्थगित हो सकता है
कोरोनाकाल में टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल का बयान सामने आया है। इयान चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा, ‘आम जनता में कोविड संक्रमण के बढ़ने और मौतों तथा कुछ खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल 2021 का निलंबन इस बात को याद दिलाता है कि यह खेल अभेद्य नहीं है।’ ऐसे में कोविड-19 के कारण भारत में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के स्थगित या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/t20-world-cup-could-be-postponed-or-shifted-says-ian-chappell-245718

कोई टिप्पणी नहीं: