भारत में वायरस का कहर: 9 दिन में मिले 35 लाख से ज्यादा नये केस, अब तक कोरोना से हुई 2.46 लाख मौतें
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.66 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.26 करोड़
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.41 लाख
देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच आज लोगों की लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बीते 5 दिन में पहली बार कोरोना के नए केस में कमी दर्ज की गई है। covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 66 हजार 317 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 5 मई से लगातार हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे थे। बता दें कि देश में 9 दिन के अंदर 35 लाख से ज्यादा नये केस आ चुके हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-new-cases-of-coronavirus-found-in-india-in-last-24-hours-coronavirus-india-latest-news-245766

कोई टिप्पणी नहीं: