गुजरात : सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने पीएम मोदी, गृहमंत्री ने शेयर कीं फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री सोमनाथ ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वाली तीन तस्वीरें साझा कर यह जानकारी दी। बता दें कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता केशुभाई पटेल के निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के मार्फत हिस्सा लिया। सभी ट्रस्टियों ने ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नया चेयरमैन चुना।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/prime-minister-modi-becomes-president-of-somnath-temple-trust-206409

कोई टिप्पणी नहीं: