पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. वी शांता का 93 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया शोक
भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित और अद्यार कैंसर संस्थान की वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट और अध्यक्षा डॉक्टर वी शांता का 93 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह निधन हो गया है। सोमवार देर रात को करीब 9 बजे डॉ शांता को सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार तड़के 3.55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को ओल्ड कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में ले जाया गया है, जिसे उन्होंने अपने गुरु डॉ. कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर बनवाया था। डॉ शांता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौक वयक्त किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/cancer-institute-founder-dr-v-shanta-passed-away-in-chennai-206448

कोई टिप्पणी नहीं: