125वीं जयंती: पश्चिम बंगाल में क्यों नेताजी की भक्त बन गई है भाजपा!, जानिए पूरी कहानी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के माध्यम से भाजपा पश्चिम बंगाल की जनता की भावनाओं से जुड़ने की कवायद में जुटी है। जयंती वर्ष के तहत पूरे साल तक कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। केंद्र की मोदी सरकार ने 23 जनवरी से सालभर तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए बकायदा एक उच्चस्तरीय समित बनाई है। आयोजनों के केंद्रबिंदु में चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के होने के कारण सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भाजपा पर हमलावर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा नेताजी की भक्त बन गई है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच बंगाल की राजनीतिक लड़ाई अब नेताजी की विरासत पर भी छिड़ गई है। नेताजी की जयंती को चुनाव से जोड़ने की बातों को भाजपा सिरे से खारिज करती है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश तिवारी ने आईएएनएस से कहा कि नेताजी जी की 125वीं जयंती मनाने को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाने वाले लोग राजनीति से प्रेरित हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/125th-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose-why-netaji-is-important-for-bjp-in-west-bengal-207567

कोई टिप्पणी नहीं: