किसान आंदोलन का 58वां दिन : सरकार से 11वें दौर की वार्ता आज, कृषि कानूनों को वापस लेने मांग
हाईलाइट
- किसान आंदोलन का 58वां दिन
- सरकार से 11वें दौर की वार्ता
- कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी की मांग
किसान आंदोलन का शुक्रवार को 58वां दिन है और प्रदर्शनकारी किसान तीनों केंद्रीय कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार के साथ आज (शुक्रवार) किसान यूनियनों की 11वें दौर की वार्ता विज्ञान भवन में दोपहर 12 बजे से होने जा रही है। सरकार के साथ 11वें दौर की बैठक में शामिल होने के लिए सिंघु बॉर्डर से रवाना होने से पहले पंजाब के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी हरिंदर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि आज की वार्ता में भी वह केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farmers-protest-day-58-news-updates-in-hindi-in-todays-meeting-discuss-msp-and-repeal-of-the-three-farm-laws-207576
कोई टिप्पणी नहीं: