Breaking

Economy: IMF ने कहा- भारत की जीडीपी इस साल 10.3% तक गिर सकती है, 2021 में 8.8% ग्रोथ का अनुमान

 


हाईलाइट

  •  कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया की इकोनॉमी का बुरा हाल
  •  भारत की जीडीपी इस साल 10.3% तक गिर सकती है
  •  2021 में 8.8% ग्रोथ का अनुमान है

कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया की इकोनॉमी का बुरा हाल है। ऐसे में भारत की जीडीपी इस साल 10.3% तक गिर सकती है, जबकि 2021 में 8.8% ग्रोथ का अनुमान है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक की सालाना मीटिंग से पहले जारी की गई रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इससे पहले जून में आईएमएफ ने जीडीपी में 4.5% की गिरावट का अनुमान जताया था। वहीं विश्व अर्थव्यवस्था में इस साल 4.4 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। जबकि 2021 में जीडीपी के 5.2 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ आगे बढ़ने का अनुमान है। हलांकि चीन की जीडीपी के बारे में आईएमएफ का पॉजिटिव अनुमान है। चीन की जीडीपी 2020 में 1.9 प्रतिशत बढ़ सकती है। जबकि 2021 में 8.2 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने का अनुमान है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/world-economy-in-deep-recession-in-2020-growth-to-be-44-172237

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.