India-China Dispute: एलएसी पर उकसावे वाली हरकत नहीं करेगा चीन, सातवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों का शांति बनाए रखने पर जोर
हाईलाइट
- चुशुल में दोनों देशों के बीच वरिष्ठ कमांडरों की सातवें दौर की बातचीत हुई
- भारतीय सेना ने इस बातचीत को ईमानदार, व्यापक और रचनात्मक करार दिया
भारत और चीन के बीच लद्दाख में एलएसी पर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ताओं का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को चुशुल में दोनों देशों के बीच वरिष्ठ कमांडरों की सातवें दौर की बातचीत हुई। भारतीय सेना ने इस बातचीत को ईमानदार, व्यापक और रचनात्मक करार दिया है। सेना ने कहा कि चर्चा के दौरान दोनों देशों में एक दूसरे के की स्थिति को लेकर आपसी समझ बढ़ी है। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण पर डिसइंगेजमेंट (सैनिकों का विघटन) पर विचार विमर्श किया गया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-china-dispute-both-sides-insist-on-maintaining-peace-in-seventh-round-of-talks-172203

कोई टिप्पणी नहीं: