Breaking

पॉलीटिक्स: 'चीन से लागू कराएंगे अनुच्छेद 370' वाले बयान पर फारूक ने दी सफाई, संबित बोले- फारूक और राहुल एक ही सिक्के के दो पहलू

 


हाईलाइट

  •  फारूक चीन की मानसिकता को सही ठहरा रहे हैं
  •  चीन से मिलकर अनुच्छेद 370 वापस लाने की बात करते हैं
  •  राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला में कोई फर्क नहीं

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर फारूक के बयान को देशद्रोही करार दिया है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ऐसा कहते हैं। यदि आप इतिहास में जाएंगे और राहुल गांधी के हाल फिलहाल के बयानों को सुनेंगे तो आप पाएंगे कि ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि फारूक चीन की मानसिकता को सही ठहरा रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने पहली बार ऐसा नहीं कहा है। उन्होंने पहले भी कई बार इस तरह के बयान दिए हैं। वहीं नेशनल कांफ्रेस ने बयान जारी कर कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने कभी नहीं कहा कि अनुच्छेद 370 को चीन की मदद से बहाल किया जाएगा। नेशनल कांफ्रेंस ने आरोप लगया कि भाजपा ने फारूक अब्दुल्ला के बयान को तोड़-मरोड के पेश किया है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/related-said-farooq-and-rahul-two-sides-of-the-same-coin-171782

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.