Retail Inflation & IIP: आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अभी भी निगेटिव जोन में
हाईलाइट
- खुदरा महंगाई दर पिछले महीने के 6.69 प्रतिशत से बढ़कर 7.34% हो गई
- सीपीआई अधारित महंगाई का यह पिछले आठ महीनों में दर्ज उच्चतम स्तर
- इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अभी भी निगेटिव जोन में, इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट
फूड प्रोडक्ट की बढ़ती कीमतों के कारण सितंबर में खुदरा महंगाई दर पिछले महीने के 6.69 प्रतिशत से बढ़कर 7.34% हो गई। सीपीआई अधारित महंगाई का यह पिछले आठ महीनों में दर्ज उच्चतम स्तर है। फरवरी में यह 6.58% थी। फूड प्रोडक्ट की महंगाई दर अगस्त में 9.05% थी जो सितंबर में बढ़कर 10.68% हो गई। अर्थव्यवस्था के एक अन्य प्रमुख बैरोमीटर, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन अभी भी निगेटिव जोन में है। इसमें 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर जनरेशन सेक्टरों का लोअर आउटपुट है। अगस्त 2019 में IIP में 1.4 प्रतिशत का कॉन्ट्रेक्शन देखा गया। जुलाई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में 10.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/business/news/consumer-inflation-soars-to-8-month-high-in-september-august-iip-in-negative-zone-171827

कोई टिप्पणी नहीं: