India-China LAC Dispute: अमेरिका बोला- ड्रैगन नहीं बदलेगा अपना रुख, भारत को अमेरिका की जरूरत होगी
हाईलाइट
- 60 हजार चीनी सैनिक तैनात
- चीन की CCP को हावी होने दिया
लद्दाख के पूर्वी क्षेत्र में भारत और चीन के बीच इस साल मई महीने से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर चल रहे तनाव को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर हस्तक्षेप किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत से लगती एलएसी पर ताकत के बल पर नियंत्रण करने की चीन की कोशिश उसकी विस्तारवादी आक्रामकता का हिस्सा है। अब यह स्वीकार करने का समय आ गया है कि बातचीत और समझौते से चीन अपना आक्रामक रुख नहीं बदलने वाला है। पोम्पियो ने 'खराब बर्ताव' और क्वॉड समूह के देशों के सामने खतरे पैदा करने के लिए चीन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसने भारत की उत्तरी सीमा पर 60,000 सैनिक तैनात किए हैं। भारत को हमारी जरूरत पड़ेगी। अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया पर आधारित ‘क्वॉड’ देशों के विदेश मंत्री मंगलवार को टोक्यो में मिले थे। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद से व्यक्तिगत उपस्थिति वाली यह उनकी पहली वार्ता थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/mike-pompeo-says-china-has-deployed-60000-soldiers-on-india-northern-border-171324

कोई टिप्पणी नहीं: