IPL-13: डबल हेडर के पहले मैच में आज हैदराबाद-राजस्थान आमने-सामने, SRH की नजर चौथी जीत पर
हाईलाइट
- IPL-13 के चौथे डबल हेडर का पहला मैच आज हैदराबाद और राजस्थान के बीच दुबई में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से, टॉस 3 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के चौथे डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 26वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 7वां मैच होगा। हैदराबाद अपने पिछले 6 मैचों में से 3 जीती और 3 हारी है। वहीं राजस्थान अपने पिछले 6 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीती और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो हैदराबाद 6 अकों के साथ 5वें और राजस्थान 4 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। अब हैदराबाद की नजर चौथी जीत पर होगी। वहीं राजस्थान अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-srh-vs-rr-26th-match-sunrisers-hyderabad-vs-rajasthan-royals-david-warner-steven-smith-live-updates-171337
कोई टिप्पणी नहीं: