Breaking

IPL-13: लीग के 32वें मैच में आज मुंबई-कोलकाता में भिड़ंत, रोहित की नजर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने पर

 


हाईलाइट

  •  IPL-13 का 32वां मैच आज मुंबई और कोलकाता के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 32वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 8वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया था। अब कोलकाता आज का मैच जीतकर मुंबई से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं मुंबई लीग में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 7 मैचों में से 5 जीती और 2 हारी है। वहीं कोलकाता अपने पिछले 7 मैचों में से 4 मैच जीती है और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 10 अकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं कोलकाता 8 अंकों के चौथे नंबर पर है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-mi-vs-kkr-32nd-match-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders-mumbai-vs-kolkata-rohit-sharma-dinesh-karthik-live-updates-173036

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.