Coronavirus in India: भारत में बीते 24 घंटों में कोरनावायरस के 63 हजार नए केस आए, 70 हजार ठीक हुए, कुल संख्या 73 लाख 70 हजार के पार पहुंची
हाईलाइट
- भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी
- देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 73 लाख 70 हजार के पार पहुंच गई
- अब तक एक लाख 12 हजार 161 मरीजों की मौत
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 63 हजार 371 नए मामले दर्ज किए गए। 895 मरीजों की जान गई हैं और 70 हजार 338 मरीज ठीक भी हुए है। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 73 लाख 70 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 12 हजार 161 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 64 लाख 53 हजार लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 4 हजार पर आ गई है। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभाविद राज्य महाराष्ट्र है। दुनिया में कोरोना प्रभावितों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पह है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-reports-63371-new-covid-19-cases-and-895-deaths-in-the-last-24-hours-says-ministry-of-health-and-family-welfare-173039
कोई टिप्पणी नहीं: