India-China Tension: भारतीय सेना की हिरासत में चीनी सैनिक, पूछताछ के बाद वापस PLA को सौंपा जाएगा
हाईलाइट
- भारतीय सेना ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में एक चीनी सैनिक को पकड़ लिया
- सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास रास्ता भटक गया था
- प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी प्रक्रिया पूरे करने के बाद चीनी सैनिक को छोड़ा जाएगा
भारतीय सेना ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख में एक चीनी सैनिक को पकड़ लिया। सेना ने कहा कि चीनी सैनिक लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास रास्ता भटक गया था। चीनी सैनिक को पूछताछ और प्रोटोकॉल के हिसाब से जरूरी प्रक्रिया पूरे करने के बाद चुशूल-मॉल्डो बीपीएम पॉइंट से वापस चीनी सेना को सौंपा जाएगा। पीएलए का सैनिक चीनी सेना में कॉरपोरल रैंक में है। उसका नाम वांग या लांग है। 19 अक्टूबर 2020 को पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में इसे हिरासत में लिया गया था। चीन सेना की तरफ से भी भारतीय सेना को बताया गया कि उनका एक सैनिक मिसिंग है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/chinese-soldier-held-in-eastern-ladakh-after-straying-across-lac-176261

कोई टिप्पणी नहीं: