Viral Audio Clip: वरुण गांधी ने एक शख्स को डांटते हुए कहा-मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं, जवाब मिला- आप हमारे सांसद है
सोशल मीडिया पर भाजपा से पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। 1 मिनट 24 सेकेंड के इस ऑडियो में वरुण गांधी एक शख्स डांटते हुए सुनाई दे रहे हैं। वह फोन पर एक शख्स से कह रहे हैं कि मैं तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं। दरअसल, वरुण गांधी को फोन करने वाले शख्स सर्वेश के घर रात में पुलिस ने छापा मारा था। छापे में घर के अंदर से अवैध शराब मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सर्वेश को हिरासत में ले लिया और थाना सुनगढ़ी की आसमरोड चौकी पर ले आए। चौकी से सर्वेश ने सांसद वरुण गांधी को मदद के लिए फोन किया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/audio-clip-of-varun-gandhi-berating-man-from-his-constituency-goes-viral-176354

कोई टिप्पणी नहीं: