Bombay high court to pronounce order on Rhea Chakraborty’s bail plea today
ड्रग्स मामले में घिरी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक च्रकवर्ती समेत 5 आरोपियों को बेल मिलेगी या नहीं इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर 29 सितंबर को सुनवाई की थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की अवधि के पूरा होने के बाद NDPS की स्पेशल कोर्ट ने उनकी हिरासत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। रिया और शेविक ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। मंगलवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/bollywood/news/sushant-singh-rajput-death-probe-bombay-high-court-to-pronounce-order-on-rhea-chakrabortys-bail-plea-today-169833

कोई टिप्पणी नहीं: