Education Policy 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सम्मेलन आज, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
हाईलाइट
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर सम्मेलन
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (7 सितंबर) सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भी संबोधन होगा। उच्च शिक्षा के बदलाव में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (National Education Policy 2020) की भूमिका विषय पर इस सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। राज्यपालों के इस सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: