Corona in India: दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बना भारत, 24 घंटे में 90 हजार से ज्यादा नए केस, संक्रमितों की संख्या 42 लाख के पार
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 90,802 नए केस, एक हजार से ज्यादा की मौत
- देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 42 लाख के पार पहुंची
भारत में कोरोना वायरस का कहर अब और तेजी से बढ़ रहा है। देश में महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 42 लाख के पार पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 90 हजार 802 नए मामले सामने आए हैं और 1016 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि, देश में पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मरीज मिले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: