Breaking

सीमा विवाद: लद्दाख में झड़प के बाद भारत-चीन के बीच तीसरी सैन्य वार्ता, डोभाल ने भी हालात की समीक्षा

हाईलाइट

  •  लद्दाख में भारत-चीन के जवानों के बीच झड़प से सीमा पर बढ़ा तनाव
  •  NSA अजीत डोभाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की
  •  विवाद सुलझाने के लिए भारत-चीन के बीच ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास भारत-चीन के जवानों के बीच हुई ताजा झड़प के बाद फिर से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। विवाद को हल करने के लिए भारतीय और चीनी सेना के बीत आज मंगलवार को चुशुल में तीसरे दौर की बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच यह तीसरी बार ब्रिगेड कमांडर स्तर की बातचीत हो रही है। खबर है कि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भी शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-चीन सीमा पर स्थिति की समीक्षा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उच्च स्तरीय बैठक बुला सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.