Corona in India: कोरोना मरीजों की संख्या 37 लाख 69 हजार के पार, कुल 66,333 लोगों की मौत
हाईलाइट
- बीते 24 घंटे में 78,357 नए केस, 1045 की मौत
- देश में कुल मामले 37 लाख 69 हजार के पार पहुंचे
भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यहां महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 78 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं और 1045 लोगों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: