ENG VS AUS: टी-20 सीरीज का पहला मैच आज, ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड में पहली टी-20 सीरीज जीतने का मौका
हाईलाइट
- इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज साउथैंप्टन में खेला जाएगा
- कोरोनावायरस महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया 6 महीने बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलेगी
- ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड में दूसरा टी-20 मैच जीतने का मौका है
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज साउथैंप्टन में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से होगा। कोरोनावायरस महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया 6 महीने बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलेगी। सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच भी साउथैंप्टन में बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड में दूसरा टी-20 मैच जीतने का मौका है।

कोई टिप्पणी नहीं: