भारत-चीन विवाद: सेना प्रमुख बोले- LAC पर स्थिति नाजुक और गंभीर, हमारे जवान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार
हाईलाइट
- चीन से तनाव के बीच लद्दाख दौरे पर सेना प्रमुख एमएम नरवणे
- वर्तमान में LAC पर स्थिति गंभीर और नाजुक है- सेना प्रमुख
- भारतीय जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार- नरवणे
पूर्वी लद्दाख में LAC पर भारत-चीन के बीच तनाव बरकरार है। सीमा पर स्थिति और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख के दौरे पर हैं। लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के दौरान सेना प्रमुख ने अधिकारियों के बातचीत कर हालातों की समीक्षा की। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को आर्मी चीफ नरवणे ने कहा, वर्तमान में LAC पर स्थिति काफी गंभीर और नाजुक है, लेकिन भारतीय सेना ने अपनी सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। तैनाती बढ़ा दी गई है और भारतीय सेना के जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: