US OPEN 2020: आज से शुरु होगा यूएस ओपन, जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका; नडाल-फेडरर टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे
हाईलाइट
- कोरोना के बीच ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन आज से अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा
- सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच के पास 18वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका
कोरोनावायरस महामारी के बीच टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन आज से अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होंगे। 20 बार ग्रैंड स्लेम का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और 19 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। 21 साल में यह पहली बार होगा, जब यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं खेलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: