सुशांत केस LIVE Update: ईडी ऑफिस पहुंचे गौरव आर्या, DRDO गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुईं रिया, थोड़ी देर में CBI करेगी पूछताछ
हाईलाइट
- सुशांत की मौत के मामले में CBI, ED, NCB की जांच जारी
- हर दिन केस जुड़े गवाहों से जांच एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI की जांच का आज (31 अगस्त) 11 वां दिन है। इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से लगातार पूछताछ की जा रही है। आज सोमवार को चौथे दिन रिया और उनके भाई से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। सीबीआई आज सुशांत की बहन प्रियंका सिंह, मीतू, प्रियंका के पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, दीपेश को आमने-सामने बिठाकर सवाल जवाब किए जा सकते हैं। दरअसल सुशांत की बहन मीतू 8 से 12 जून तक भाई के साथ ही थीं। उनसे इन पांच दिनों के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में सवाल किए जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: