सुशांत सिंह सुसाइड केस: मनी लॉन्ड्रिंग मामले आज फिर पूछताछ, ED ऑफिस के लिए घर से निकली रिया चक्रवर्ती
हाईलाइट
- सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ईडी आज फिर करेगा पूछताछ
- ईडी ने रिया चक्रवर्ती को परिवार सहित आज पूछताछ के लिए बुलाया
- ईडी ने शुक्रवार को रिया और शनिवार को रिया के भाई शोविक से पूछताछ की थी
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। ईडी ने आज इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को परिवार के साथ पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा सुशांत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पीठानी और रिया के CA से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि रिया से ईडी ने शुक्रवार को 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। जबकि सिद्धार्थ पीठानी को शनिवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए थे। ईडी ने शनिवार को रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 18 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: