Corona in World: दुनियाभर में दो करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 7.33 लाख से अधिक की मौत
हाईलाइट
- दुनियाभर में कोरोना के 2 करोड़ 24 हजार से ज्यादा मरीज
- कुल 1 करोड़ 28 लाख 98 हजार 238 मरीज हुए स्वस्थ
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। अब तक दो करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 'Worldometers' वेबसाइट के अनुसार, सोमवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के कुल दो करोड़ 24 हजार 263 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 7 लाख 33 हजार 995 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक करोड़ 28 लाख 98 हजार 238 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: